जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद: पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल वाहन मालकिन को किया गिरफ्तार

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पशु तस्करी में संलिप्त एक महिला आरोपी को रायगढ़ जिले के सरिया से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

दरअसल, यह मामला वर्ष 2023 का है, जब चौकी दोकड़ा पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की बोलेरो पिकअप से 10 नग गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया था। पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन वाहन चालक हसनैन रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ के दौरान हसनैन रजा ने बताया था कि वाहन और गौवंश के असली मालिक इमरान खान और वीरेंद्र सुमन हैं, जो इस धंधे में संलिप्त थे।

जशपुर पुलिस लगातार इन फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने पहले इमरान खान को 8 जुलाई 2024 को और फिर वीरेंद्र सुमन को 7 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वहीं, जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बिना नंबर प्लेट की बोलेरो पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर CG 13AD2036 है, जो कि आरोपी दीप किरण सोरेंग के नाम पर पंजीकृत है। जब पुलिस ने दीप किरण से इस संबंध में पूछताछ की तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई।

इसके बाद जशपुर पुलिस ने दीप किरण सोरेंग को रायगढ़ जिले के सरिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पशु तस्करी में संलिप्त तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि वाहन मालिक भी इस तरह के अपराधों में शामिल हैं या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन शंखनाद आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button