बिलासपुर

मुफ्त में मिला कोल्डड्रिंक देख लोग चौकें, बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले भाग निकले

 

Advertisement

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब शनिचरी क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने बच्चों और राहगीरों को मुफ्त में कोल्डड्रिंक बांटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी और यूपी पासिंग कार में आए युवक बाजार आते जाते लोगो को कोल्डड्रिंक बांट रहे थे। यहां से कुछ आगे बढ़कर स्कूल के बाहर खड़े होकर बच्चो को भी कोल्ड्रिंक्स के बॉटल थमाने लगे। मुफ्त का कोल्ड्रिंक्स पाने वहाँ लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।

Advertisement

 

शुरुआत में लोग इसे प्रचार समझकर ले रहे थे, लेकिन जल्द ही स्वाद में अजीब बदलाव महसूस हुआ। जब कुछ लोगों ने बोतल का लेबल जांचा तो पता चला कि ड्रिंक की एक्सपायरी डेट 31 अक्टूबर की है, इस बात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पूछताछ के लिए पहुंचे लोगों ने जब कार सवारों को रोकने की कोशिश की तो वे मौके से फरार हो गए।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फिलहाल इसकी सूचना खाद्य विभाग को दे दी गईं है और कुछ कोल्डड्रिंक के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि पेय पदार्थ में कोई मिलावट या हानिकारक तत्व तो नहीं था।

Related Articles

Back to top button