बिलासपुर

नववर्ष से पहले बिलासपुर पुलिस का तोहफा, ‘चेतना अभियान’ में 100 गुम मोबाइल लौटाए, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

(आशीष मौर्य संपादक) : नववर्ष से ठीक पहले बिलासपुर पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। पुलिस की विशेष मुहिम ‘चेतना अभियान’ के तहत गुम हुए कीमती मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए हैं।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर एसीसीयू यानी साइबर सेल और जिले के सभी थाना स्टाफ ने मिलकर गुम मोबाइल की तलाश शुरू की। इस अभियान में छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र से करीब 100 मोबाइल फोन रिकवर किए गए।बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। जिन लोगों ने अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उन्हें जब फोन लौटाए गए तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

Advertisement

इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में एसीसीयू और जिले के समस्त थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।बिलासपुर पुलिस का यह प्रयास न सिर्फ तकनीकी दक्षता को दर्शाता है, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत करता है। नववर्ष पर पुलिस की यह पहल लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।

Related Articles

Back to top button