बिलासपुर

तालाब में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर जिले के बोदरी इलाके से दिल दहला  देने वाली खबर सामने आई है। यहां सेतबंद तालाब के पास एक नवजात बालिका का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचक मुन्ना यादव ने जब तालाब में एक शव को तैरते हुए देखा, तो तुरंत चकरभाठा पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया। फिलहाल नवजात की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इसे मानवता के लिए शर्मनाक करार देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नैतिकता और जिम्मेदारी की शिक्षा देने की जरूरत है।

चकरभाठा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नवजात के माता-पिता की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button