रायपुर
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने की जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात….

रायपुर स्थित केंद्रीय जेल में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे। उन्होंने शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस नेता चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात की।
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। माना जा रहा है कि यह मुलाकात पार्टी के अंदरूनी मंथन और कानूनी रणनीति को लेकर हुई है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।




