रायपुर

मितानिन के घर बैग में मिला विस्फोटक सामान, फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनय कुमार देवांगन घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था, जिसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भनपुरी इलाके से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Advertisement

दरअसल 7 मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बीरगांव प्रगति चौक स्थित पुष्पा साहू के घर के बाहर छोड़े गए एक काले बैग में बम जैसी सामग्री और पिस्टल रखी हुई है। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस, BDS टीम और बैलिस्टिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और बैग को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जांच की।

Advertisement

जांच में बैग से तीन बम नुमा बोतलें, वायर, बैटरी, IED मैकेनिजम, फिलामेंट, एयर पिस्टल समेत कई संदिग्ध सामान बरामद हुए। प्राथमिक परीक्षण में विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद से परेशान था और आत्महत्या की नीयत से विस्फोटक सामग्री तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अन्य सामान और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button