देश

इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

(शशि कोन्हेर).: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने तीन महीने पहले मई में दिल्ली में सगाई की थी।

इस सगाई में चोपड़ा और चड्ढा परिवार समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थी। सगाई के बाद ये कपल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। हर कोई इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच अब शादी को लेकर अपडेट सामने आया है।

उदयपुर में होगी कपल की शादी
झीलों की नगरी उदयपुर राघव चड्ढाऔर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी होने जा रही है। बता दें, इसी शहर में परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा की भी शादी हुई थी। अब छोटी बहन भी इस खूबसूरत शहर में सात फेरे लेने के लिए तैयार है।

इसी महीने हो रही है परिणीति और राघव की शादी ?

इस कपल की शादी के फंक्शन इसी महीने शुरू हो रहे है। 22 सितंबर से शादी का उत्सव शुरू होने की उम्मीद है। वहीं शादी की तारीख की बात करे तो 23 या फिर 24 सितंबर में से एक है। इस बीच मेंहदी, हल्दी और संगीत के कार्यक्रम होगा। शादी के बाद रिसेप्शन गुरुग्राम में होने की बात सामने आ रही है।

इस होटल में हो सकती है शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति और राघव ने शादी के लिए उदयपुर की सितारा होटल को बुक किया है। उनके शादी का इवेंट लीला पैलेस और उदयविलास होटल में होंगे और मेहमानों को यहीं ठहराया जाएगा। दोनों सितारा होटल में बुकिंग हो चुकी है और इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इस शादी में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे आएंगे।

बहन की शादी में शामिल होगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भले ही कजिन बहने हो लेकिन दोनों के बीच सगी बहनों जैसा प्यार है। प्रियंका की शादी में परिणीति ने खूब रंग जमाया था। आगे से आगे उन्होंने शादी में बहन वाली सारी जिम्मेदारियां उठाई थी। वहीं अब पीसी भी अपनी छोटी बहन के लिए कुछ ऐसा ही करने वाली है। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी भी इस शादी में शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button