Uncategorized

पाकिस्तान नहीं सुधरने वाला.. कश्मीर में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ था,उसी दिन, कश्मीर एकजुटता दिवस मना रहा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा पर करोड़ों खर्च

(शशि कोन्हेर) : कुत्ते की टेढ़ी पूछ एक बार भले ही सीधी हो सकती है लेकिन पाकिस्तान का रवैया कभी सीधा नहीं हो सकता। वो नहीं सुधारने वाला.. घर में उसकी हालत इतनी खराब है कि दाने-दाने को मोहताज जनता का पेट भरने के लिए पाकिस्तान के पास न तो राशन है और न पैसा। इसके बाद भी वहां के प्रधानमंत्री के भारत विरोधी सुर अपना बेसुरा राग आते ही रहते हैं। विडंबना यह है कि पाकिस्तान के हुक्मरानों के पास आज अपनी जनता का पेट भरने के लिए कुछ भी नहीं है ।

लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कश्मीर पर सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करने के लिए एक प्रोपेगेंडा वार भारत के खिलाफ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 5 फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस मना रहा है पाकिस्तान। यह वही दिन है जब 1990 में कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं का कत्लेआम किया गया था।

इसीलिए पाकिस्तान हर साल आतंकवादी आंदोलन को समर्थन करते हुए आतंकवादियों को क्रांतिकारी बचाने के लिए 5 फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया करता है। इसे लेकर वह सोशल मीडिया में भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा वार करने पर करोड़ों करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।
शहबाज सरकार तमाम फंड्स को सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के लिए दावं पर लगा रहा है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स हैं कि पाकिस्तान 5 फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस की तैयारी कर रहा है। इन तैयारियों का असर सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है।

हालांकि धारा 370 और आर्टिकल 35 ए हटने के बाद से कश्मीर में हालात सुधरने लगे हैं। स्थानीय लोग भी मानने लगे हैं कि यह पाकिस्तान द्वारा फैलाया जा रहा प्रोपेगेंडा है। कश्मीर में शांति लौट रही है और बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी की तरफ लौट रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button