अम्बिकापुर

ग्राम पंचायत रजपुरीकला में सुशासन सप्ताह सम्मेलन का आयोजन…..


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) – कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजपुरीकला स्कूल मैदान में 25 दिसंबर दिन रविवार को सुशासन सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर गांव पहुंच कर प्रशासन ने किया ग्रामीणों के समस्या का समाधान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंहदेव, जनपद सीईओ वेदप्रकाश पांडेय,किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मक़सूद हुसैन ,संजय सिह (राजस्व निरीक्षक) विनोद सिंह (सरपंच) रजपुरी कला, डॉक्टर विनोद भार्गव, उमेश पैकरा (उद्यान अधिक्षक) , दिनेश राजवाड़े ,जनपद के समस्त कर्मचारी अधिकारी सहित सरपंच, पंच उपस्थित रहे। आयोजित शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई तथा लंबित आवेदनों का निराकरण किया गया। दरअसल सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में 19 से 25 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह आयोजित हुई इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों के समस्याएं सुने तथा लम्बीत प्रकरणों के त्वरित निराकरण किया। साथ ही जनचौपाल, सी पी ग्राम्स आदि पोर्टल में लंबित आवेदनों का निराकरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button