रायपुर कमिश्नरेट में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का पुनर्गठन किया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार टास्क फोर्स में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना करते हुए टीम को मजबूत किया गया है। यह आदेश 29 मई 2026 को जारी किया गया है।
जारी आदेश के तहत निरीक्षक सुनील दास, उपनिरीक्षक अतुलेश राय और प्रधान आरक्षक जयदेव सोम को एएनटीएफ में यथावत रखा गया है। वहीं एसीसीयू, थाना खमतराई, यातायात, सिविल लाइन, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा और खम्हारडीह सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थ कर्मचारियों को एएनटीएफ में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग का मानना है कि नई टीम के गठन से नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक गति मिलेगी। रायपुर कमिश्नरेट लगातार नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चला रहा है, जिसके तहत एएनटीएफ की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




