जशपुर

SSP के निर्देश पर बड़ी कार्यवाई, ट्रक से 22 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आगडीह के पास नेशनल हाइवे-43 पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है।

Advertisement

पुलिस ने ट्रक क्रमांक RJ-09-GE-0124 से 426 कार्टून, जिसमें 6300 बोतल यानी करीब 3825 लीटर अंग्रेजी शराब थी, जब्त की है। बरामद शराब की कीमत 22 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

Advertisement

मौके से दो आरोपी — रणवीर सिंह (42 वर्ष) और जगदीप सिंह (30 वर्ष), दोनों निवासी पंजाब, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्रक और आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पंजाब से शराब लेकर बिहार की ओर जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार तिवारी की टीम ने नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया।आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) और 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है और दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस वर्ष अब तक जशपुर पुलिस ने कुल चार ट्रकों से 24,440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक है। पुलिस का कहना है कि इस तस्करी के पीछे किसी बड़े सिंडिकेट की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button