बिलासपुर

चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति ने थाने में किया सरेंडर

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां चरित्र शंका में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।घटना ग्राम रिस्दा बस्तीपारा की है, जहां जीवन नोरगे नाम के 65 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कमरे के अंदर महिला का शव मुंह के बल पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी और टूटी चूड़ियां भी बरामद की गईं।घटना के बाद आरोपी खुद थाना पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button