बिलासपुर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। ग्राम मटियारी के पास गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि नरगोड़ा निवासी अशोक सूर्यवंशी और नरेंद्र बर्मन बाइक से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक के दौरान संतुलन खो दिया और दोनों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि अशोक सूर्यवंशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नरेंद्र बर्मन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

Advertisement

हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ और यातायात सामान्य किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button