रायगढ़

पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 18 बाइक चोर गिरफ्तार, 40 लाख की 52 दोपहिया बरामद….

रायगढ़ जिले की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड राजा खान समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 52 चोरी की दुपहिया वाहन बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत 40 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

Advertisement

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित साइबर सेल और विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। गिरोह शहर और आसपास के साप्ताहिक बाजार, हॉस्पिटल और मंदिरों को निशाना बनाता था। आरोपियों की नजर पार्किंग में खड़ी बाइकों पर रहती थी और वे मास्टर की से लॉक खोलकर बाइक चोरी कर ले जाते थे।

Advertisement

लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों पर निगरानी रखी थी। इसी दौरान गिरोह का मास्टरमाइंड राजा खान संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ रायगढ़ और सीमावर्ती जिलों में बड़ी संख्या में बाइक चोरी करने की बात कबूल की।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आरोपियों को दबोच लिया और चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। इनमें 38 एचएफ डीलक्स, 9 स्प्लेंडर, 4 प्लेटिना और 1 एक्टिवा 6G स्कूटी शामिल है।प्रारंभिक जांच में बरामद बाइकों पर 21 एफआईआर रायगढ़ जिले में, 2 एफआईआर जिला सक्ती में और 1 एफआईआर सारंगढ़ में दर्ज मिली हैं। गिरोह के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों को जोड़ा है। अब आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button