जांजगीर-चाम्पा

जमीन विवाद से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा – जमीन बंटवारे के विवाद में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement

घटना जांजगीर थाना क्षेत्र के धुरकोट गांव की है। मृतक रोहित कुमार सूर्यवंशी ने अपने हिस्से की जमीन की मांग को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद किया था। परिजनों के मुताबिक, जमीन के बंटवारे को लेकर जितेन्द्र, महेन्द्र, बिहारी और गिरधारी सूर्यवंशी मृतक के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे। लगातार मानसिक तनाव और प्रताड़ना से तंग आकर रोहित ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

पुलिस ने मर्ग जांच, पीएम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र, महेन्द्र, बिहारी और गिरधारी सूर्यवंशी शामिल हैं, सभी धुरकोट गांव के निवासी हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

 

 

Related Articles

Back to top button