देश

जान से मारने की धमकी के आधार पर नूपुर शर्मा को मिला गन लाइसेंस

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा  कुछ दिनों पहले काफी चर्चा में थीं और अब एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गई हैं। टीवी डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी करने वाली नुपुर शर्मा  को अब हथियार रखने का लाइसेंस मिल चुका है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बीजेपी  की निलंबित नेता नुपुर शर्मा  के पास हथियार रखने का लाइसेंस है। नुपुर शर्मा ने अपनी जान का खतरा बताते हुए हथियार के लाइसेंस की अर्जी दी थी।

की थी विवादित टिप्पणी
जून 2022 में एक टीवी डिबेट के दौरान नुपुर शर्मा  ने विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए इसके साथ ही नुपुर शर्मा के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए थे।

इस टिप्पणी ने देश भर में उबाल ला दिया था। नुपुर शर्मा को इस दौरान जान से मारने की धमकी भी मिली थी। नुपुर शर्मा को न सिर्फ भारत बल्कि विदेश से भी जान से मारने की धमकी मिली थी। ‘सर तन से जुदा’ की धमकी के बाद ही नुपुर शर्मा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button