विदेश

नार्वे की राजदूत ने पेश की मिसाल.. कार छोड़..ऐसा ई रिक्शा…

(शशि कोन्हेर) : भारत में नाइजीरियन राजदूत इरिक साल्हिम ने देश की राजधानी दिल्ली के पर्यावरण को देखते हुए एक ऐसी अनूठी पहल की है। जिसका, हमारे नेताओं, ठेकेदारों तथा अधिकारियों को अनुसरण करना चाहिए। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को समाप्त करने की दिशा में अपना एक छोटा सा आदर्श प्रयास करते हुए नाइजीरियन राजदूत ने कार से जाने की बजाए ई-रिक्शा को अपना आने-जाने का वाहन बनाया। पहले तो उन्होंने अपनी कार छोड़कर एक सामान्य ई रिक्शा लेकर उससे आना जाना शुरू किया। और बाद में उसी ई रिक्शे को हरियाली से ऐसा सजाया कि दिल्ली की सड़कों पर जो भी उसे देखता है.. बस, देखते ही रह जाता है। उन्होंने ई रिक्शा की छत पर और चारों ओर गार्डन सरीखा बना दिया। इस राजदूत के द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली गई, इस ई ऑटो रिक्शा की तस्वीर को जबरदस्त लाइक मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button