रायपुर

छत्तीसगढ़ में बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपियों को शासकीय नौकरियां नहीं

(शशि कोन्हेर) : राजस्थान की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।

आज स्वतंत्रता दिवस अपने उद्बोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा यह अति महत्वपूर्ण घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उनकी अस्मिता को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुछ ही दिनों पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा इसी तरह की घोषणा की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button