खेल

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में सिल्वर मेडल किया पक्का ..अब सोने पर लगा दांव

(शशि कोन्हेर) : देश के हर खेल प्रेमी की नजर अमेरिका में खेली जा रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 पर है। यहां भाला फेंक प्रतियोगिता का फाइनल खेला जा रहा है। नीरज चोपड़ा से हर देशवासी को स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन ताजा खबर यह है कि नीरज का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।

नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा। इसके बाद दूसरे थ्रो में 82.39 मीटर भाला फेंका, वहीं तीसरा थ्रो 86.37 मीटर का कहा। इस तरह गोल्ड की रेस में अभी नीरज पिछड़ते नजर आ रहे हैं, क्योंकि प्रतिस्पर्धी पीटर्स ने दो बार 90 मीटर पार भाला फेंका है।

चौथे प्रयास में 88.13 मीटर थ्रो के बाद नीरज दूसरे स्थान पर पहुंच गए। नीरज के लिए थ्रो बहुत अहम रहा, क्योंकि वे चौथे नंबर से छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर आ गए।

रोहित यादव पदक की दौड़ से बाहर

वहीं भारत के दूसरे थ्रोअर रोहित यादव ने पुरुषों के जेवलिन फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 78.72 मीटर का थ्रो हासिल किया। इसके साथ ही रोहित पदक की रेस से बाहर हो गए।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा

पहला थ्रो- फाउल
नीरज का दूसरा थ्रो- 82.39
नीरज का तीसरा थ्रो- 86.37
नीरज का चौथा थ्रो- 88.13
नीरज का पांचवां थ्रो- फाउल

नीरज चोपड़ा ने ही टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए पहली बार व्यक्तिगत पदक जीता था। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के पहले राउंड में नीरज ने 88.39 मीटर का प्रभावशाली थ्रो करके फाइनल में स्थान बनाया था।

नीरज चोपड़ा हरियाणा स्थित निवास पर सबसे ज्यादा हलचल रही। यहां फैन्स और परिजन जुटे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि नीरज चोपड़ा देश के लिए स्वर्ण जीते और 39 साल का सूखा खत्म करे और नीरज ने ऐसा कर दिखाया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button