पंजाब-छत्तीसगढ़ हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन, पिस्टल, जिंदा कारतूस जब्त

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पंजाब से चार मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।डीसीपी पश्चिम संदीप कुमार पटेल और डीसीपी साइबर स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में कबीरनगर, आमानाका और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि रायपुर में हेरोइन की सप्लाई का मुख्य स्रोत पंजाब था।
गिरफ्तार आरोपी कवलजीत सिंह पन्नू को इस नेटवर्क का टियर-1 सप्लायर बताया जा रहा है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों से सीधे हेरोइन मंगवाता था। वहीं अन्य आरोपी कूरियर और ट्रक के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करते थे, ताकि पुलिस से बचा जा सके।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.82 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कई महीनों की तकनीकी जांच और नेटवर्क ट्रैकिंग के बाद संभव हो सकी, पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन से न केवल एक बड़ा सप्लाई चैन तोड़ा गया है, बल्कि पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में भी बड़ी सफलता मिली है। आगे भी इस मामले में जांच जारी है।




