छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी कार में लगी भयानक आग, लगातार हो रहे धमाके

 

Advertisement

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक कार में भीषण आग लग गई, जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

Advertisement

आनन-फानन में पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों को हटाया गया। पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, और कार में लगातार विस्फोट हो रहे हैं। हालांकि, इस भीषण आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि अप्रैल 2017 में भी रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ऐसी ही एक घटना घटी थी, जब आग लगने से लगभग 500 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए थे।

 

Related Articles

Back to top button