छत्तीसगढ़

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी…..

(हेमंत पटेल ) : जांजगीर-चाम्पा) : जिले भर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव के सबसे प्रिय नाग देवता के इस पर्व में घर घर महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली तो वहीं नागदेव का जगह जगह पूजन किया गया। लोगों ने कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए विभिन्न मंदिरों, नदी व जलाशयों के पास पूजा अर्चना कराई।

नागपंचमी के अवसर पर घर में सुख सम्पन्नता व समृद्धि के लिए सुबह परम्परागत परिधानों में सजी धजी महिलाओं और लड़कियों ने शिवमंदिर पहुंच पूजा अर्चना की। सुबह से घरों के बाहर गोबर से नाग देव का चिन्ह बनाकर उसकी पूजा व पुष्प अर्पित किए और सौभाग्य की कामना की।

महिलाओं ने नागदेव की कथा भी सुनी। मंदिरों के बाहर मेले सा माहौल रहा। सावन होने के चलते शिव मंदिरों के बाहर सपेरों की भीड़ भी दिखाई पड़ी। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने नागदेव को दूध पिलाया और दान दक्षिणा दी। भोले के भक्तों ने जहां मंदिर में दर्शन किए, वहीं नाग के जोड़े के आगे भी श्रद्धा के साथ नतमस्तक हुए।

जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष है उन्होंने दोष से निवारण के लिए खास पूजा की। शिवालय और नदियों के तट पर पूजन अर्चन कर इस दोष से मुक्ति का उपाय किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button