देश

विदेशी जेलों में 8,000 से ज्यादा भारतीय कैद, सिर्फ खाड़ी देशों में यह संख्या 4,000 से अधिक

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन था। सदन की कार्यवाही के दौरान विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए बताया कि, विदेशी जेलों में कैद भारतीयों की संख्या 8,441 है। कुल संख्या में से करीब 4,389 खाड़ी देश (यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, ओमान) की जेलों में कैद हैं।

विदेशी जेलों में बंद कैदियों की होगा स्थानांतरण
वी. मुरलीधरन ने बताया कि भारत और यूएई ने सजायाफ्ता कैदियों के हस्तांतरण को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसके तहत यूएई की जेलों में बंद भारतीयों को उनकी शेष सजा काटने के लिए भारत में स्थानांतरित किया जा सकेगा।

इसी प्रक्रिया के तहत यूएई के लोग जो भारतीय जेलों में बंद हैं, उन्हें उनके देश स्थानांतरित किया जा सकता है। समझौते को लेकर अधिक जानकारी देते हुए वी. मुरलीधरन ने बताया कि, 23/11/2011 को दोनों देशों के बीच इस प्रक्रिया को लेकर सहमति बनी थी और इसपर काम जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button