देश

मंत्री टीएस सिंहदेव ने हल्द्वानी में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा…..

(शशि कोन्हेर) : देहरादून – आलाकमान के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड पहुंचकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। हरीश रावत के हाट सीट की जिम्मेदारी उन्हे मिली है,स्थानीय नेताओं से संपर्क रखते हुए वे अभियान में जुट गए हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हल्द्वानी में प्रस्तावित कार्यक्रमों में के बारे में पूरी जानकारी उन्होने ली। क्या तैयारियां पीसीसी ने की है इसका भी जायजा लिया। इस मौके पर लालपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर समेत अन्य क्षेत्रों के वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे। सिंहदेव के साथ छत्तीसगढ से गए विधायक शैलेष पांडेय व पीसीसी सचिव पंकज सिंह भी साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button