छत्तीसगढ़रायगढ़

घर में मिली महिला और दो बच्चों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

 

Advertisement

रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के कीदा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था।

Advertisement

बिस्तर पर महिला सुकांती साहू और उसके दो मासूम बच्चे—बेटा युगल साहू और बेटी प्राची साहू—के शव पड़े थे। बताया जा रहा है कि घर पिछले दो दिनों से बंद था।

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ से फॉरेंसिक टीम को बुला लिया है। शुरुआती जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है और लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button