छत्तीसगढ़

प्रबंधन का दवा..सिम्स में पर्याप्त व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध. जरूरतमंद मरीजों को नहीं मिलती व्हीलचेयर

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स के डीन डॉ. कमल किशोर सहारे ने दावा किया है कि सिम्स अस्पताल में पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध हैं। लगे हाथ उन्होंने यह दावा भी कर दिया कि सिम्स मे मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है।

जब किया सच्चाई है कि साइंस में अनेक बार जरूरतमंद मरीजों को ना तो व्हीलचेयर मिल पाती है और नहीं जरूरी उपचार। इसके उलट डॉक्टर सहारे ने दावा किया है कि मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।

उन्होंने जानकारी दी कि सुबह ओपीडी के समय बहुत सारे मरीज़ एक साथ आ जाते हैं जिन्हें व्हील चेयर और स्ट्रेचर की आवश्यकता होती है।

ऐसे मरीजों के लिए तत्काल वापस व्हील चेयर नहीं आने के कारण कई बार समस्या हो जाती है। इस समस्या के निराकरण के लिए डॉ. सहारे ने बताया कि पीक आवर्स में व्हील चेयर और स्ट्रेचर की संख्या और बढ़ायी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button