देश

मनीष सिसोदिया का दावा भाजपा हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर को हटाकर…!

(शशि कोन्हेर) : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 117 में से 92 सीटें जीतकर राजनीतिक में धमाका करने वाली आम आदमी पार्टी पड़ोसी हरियाणा समेत अन्य राज्यों में विस्तार की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में AAP खासतौर से केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार पर पंजाब में जीत के बाद से हमलावर है। इस बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता कर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि अगले कुछ महीनों में भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर उनके स्थान पर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जयराम ठाकुर पूरी तरह से नाकाम हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल माडल आफ गवर्नेंस से भाजपा का डर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के बाद पंजाब भी आम आदमी पार्टी के पास आ जाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात को लेकर भाजपा परेशान है। बता दें कि इस साल के अंतिम महीनों में दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी दोनों ही राज्यों में मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button