बलरामपुर

अवैध अफीम खेती पर बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड से दो और आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंड टू एंड विवेचना के तहत पुलिस ने इस मामले में शामिल दो और आरोपियों को बिहार और झारखंड से गिरफ्तार किया है। इससे पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, थाना कुसमी और कोरंधा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और एफएसएल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी। जांच के दौरान ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ से करीब 4344 किलो अफीम, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई, बरामद की गई।वहीं, ग्राम तुर्रीपानी खजुरी से 1883 किलो अफीम जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की बरामदगी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर बिहार और झारखंड में लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान गया निवासी पेल सिंह भोक्ता और चतरा निवासी भूपेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया गया है।दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में एंड टू एंड जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button