बलरामपुर
ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

बलरामपुर – एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक भ्रष्ट पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शंकरगढ़ क्षेत्र में की गई।
शंकरगढ़ निवासी राजेश यादव ने ACB को शिकायत दी थी कि सीमांकन कार्य के बदले पटवारी महेन्द्र कुजूर उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



