
बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती का एक और मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव के सरनाटोली इलाके में जंगल किनारे अफीम की फसल मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के मुताबिक खेत में लगी अफीम की फसल पूरी तरह तैयार थी और डोडों में चीरा भी लगाया गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डोडों से अफीम निकाली जा रही थी। मौके पर पहुंचे कुसमी एसडीओपी आशीष कुंजाम और पुलिस टीम ने फसल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह खेत किसका है और अफीम की खेती किसने की थी। वहीं पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




