रायगढ़

नदी किनारे मिला हाथी शावक का शव, झुंड से बिछड़ने या डूबने से मौत की आशंका…!

रायगढ़ जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों से जुड़ी दुखद घटना सामने आई है। यहां नदी किनारे एक छोटे हाथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत हाथी शावक संभवतः हाथियों के झुंड से बिछड़ गया था। आशंका जताई जा रही है कि नदी पार करने के दौरान वह गहरे पानी में फंस गया हो या डूबने से उसकी मौत हुई हो। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का परीक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। मामले की जांच जारी है और वन विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रहा है।

Related Articles

Back to top button