रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुंचे “आशा प्रशामक देखभाल गृह”, वृद्धजनों का कुशलक्षेम जानकर दी होली की शुभकामनाएं

रायगढ़ में होली से पहले एक खास पहल देखने को मिली। जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

Advertisement

एसएसपी शशि मोहन सिंह थाना जूटमिल क्षेत्र स्थित “आशा प्रशामक देखभाल गृह” पहुंचे, जहां आश्रम के स्टाफ और सेवा में लगे युवाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान आश्रम संचालकों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की सीनियर सिटीजन सेल बुजुर्गों की सुरक्षा, सहायता और उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।एसएसपी ने यह भी कहा कि रायगढ़ पुलिस आगे भी हर त्योहार समाज के हर वर्ग के साथ मिलजुल कर मनाएगी और बुजुर्गों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

Related Articles

Back to top button