बिलासपुर

बिलासपुर रेल हादसे के बाद रेलवे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और संचालन सुधार को लेकर बड़े कदम उठाए हैं। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उमेश कुमार को DRM बिलासपुर / South East Central Railway के पद पर तैनात किया गया है।

Advertisement

साथ ही, रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स में वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सीनियर DSC स्तर पर सौरव कुमार को DSC/BSP/SECR पोस्ट पर तैनात किया गया है, जबकि DG/RPF ने दिनेश सिंह तोमर का भी ट्रांसफर किया है।

Advertisement

“रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उमेश कुमार, जो फिलहाल पश्चिम रेलवे में NF-HAG/IRSSE पद पर कार्यरत थे, को बिलासपुर पोस्ट किया गया है। उनके स्थान पर राजमल खोइवाल, NF-HAG/IRSSE, Central Railway, को तैनात किया गया है।

रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स में सीनियर स्केल IRPFS अधिकारी सौरव कुमार को DSC/Salem/SR से स्थानांतरित कर DSC/BSP/SECR में तैनात किया गया है। प्रशासनिक आवश्यकता के चलते उनके पद को अस्थायी रूप से JAG स्तर से घटाकर सीनियर स्केल किया गया है।

DG/RPF ने JAG स्तर के दो अन्य वरिष्ठ IRPFS अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है—
• दिनेश सिंह तोमर, Sr DSC/BSP/SECR से Sr DSC/DDU/ECR में पोस्ट।
• जोतिन बी. राज, Sr DSC/DDU/ECR से Sr DSC/LMG/NFR में तैनात।

रेल मंत्रालय का कहना है कि ये बदलाव प्रशासनिक आवश्यकता और रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

हादसे के तुरंत बाद ही रेलवे ने DRM और वरिष्ठ DSC स्तर के अधिकारियों के तबादलों के जरिए सुरक्षा और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।रेलवे प्रशासन का कहना है कि ये कदम भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने और संचालन में सुधार सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक थे।

Related Articles

Back to top button