बिलासपुर

जमीन विवाद में पूर्व सरपंच की हत्या: सकरी पुलिस ने चंद घंटों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

घटना चोरभट्ठीखुर्द गांव की है, जहां पूर्व सरपंच मनबोध यादव का रक्तरंजित शव भैराबांधा तालाब के पास मिला था। मृतक के बेटे मयंक यादव ने इसकी सूचना थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग और हत्या का प्रकरण अपराध क्रमांक 956/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपी—

  1. गौतमचंद साहू,
  2. गुलाबचंद साहू,
  3. अजय ध्रुव
    —को लोहे की धारदार टंगली से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर रवि कुमार लहरे, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, आर सुमंत कश्यप, रूपेश कौशिक, आशीष शर्मा, अमित पोर्ते, कलीराम यादव, मनोज बघेल, विनोद शास्त्री और पवन बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button