आंधी-बारिश का रबी फसल पर असर, सो गई धान की बालियां, सब्जियां भी हुई बर्बाद दाम बढ़े

बिलासपुर। (उषा सोनी) : चार दिन पहले आए तुफान और बारिश ने धान और सब्जी की फसलों को भी बहंुत प्रभावित किया है। तुफान की वजह से खड़ी धान की फसल खेतों में गिर गई है। खेतों में जलभराव की वजह से दानें खराब हो रही हैं दूसरी ओर बालियों से दाने गिरकर जमीन पर पड़ी हुई हैं। धान के इन दानों को जमीन से उठा पाना संभव नहीं हैं। इससे अब रबी के फसलों के नुकसान की संभावना है। शहर लगे ग्राम चिचिरदा, परसदा, बेलमुंडी छतौना समेत कई गांवों में तुफान और बारिश का असर देखने को मिला है। किसान सुरेश कौशिक ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया और खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई। कई स्थानों पर धान के दानें जमीन पर झड़ जाने से किसानों को नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि जहां जहां पर आंधी तुफान और बारिश ने असर डाला है उस जगह पर 30-40 प्रतिशत फसलें बर्बाद हुई है।
*पेड़ से झड़ गए आम* : बारिश और तुफान का असर सब्जी की फसलों पर भी पड़ा है। पानी गिरने की वजह से एक ओर भाजी गल गया तो वहीं टमाटर, बरबटी और भिडी के पौधों के फूल झड़ने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। जिसकी वजह से मार्केट में अब सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं। शहर में मंगला, लोखंडी, निरतु, और कछार से किसान सब्जी लेकर बाजार आते हैं, जिन्होंने बताया कि बारिश और अंधड़ का असर सब्जी के फसल पर पड़ा है। आंधी तुफान की वजह से इस बार आम की लोकल फसलों पर भी असर पड़ा है। पेंड से आम भी झड़ गए हैं और अब बाजार में दाम भी इसका बढ़ गया है।
*मौसम अभी भी खतरनाक* : किसान नेता नंद कश्यप ने बताया कि गर्मी का धान जल्दी पक जाता है। ऐसे में 15 धान की कटाई भी हो जाती । लेकिन ख्ोत में पानी गिरने की वजह से अब मशीन नही उतर पाएगी। लिहाजा अब सुखने का इंतजार करना पड़ेगा । उन्होंने बताया कि जहां जहां पर आम बिही और चीकू के बगीचे हैं। तेज हवाओं की वजह से उन फसलों को भी 30 परसेंट नुकसान हुआ है। बहरहाल फसल के लिए मौसम अभी भी खतरनाक बना हुआ है जो किसानों को संभलने का भी मौका नही दे रहा है, और ऐसा ही रहा और और भी नुकसान होने की संभावना है।
*जानिए बाजार में सब्जियों के दाम*
अब पहले
टमाटर 30 रूपए किलो 10 रूपए किलो
आलू 30रूपए किलो 20 रूपए
शिमला मिर्च 80 रूपए 40 रूपए किलो
बैगन 30 रूपए किलो 20 रूपए किलो
खीरा 30 रूपए 20 रूपए किलो
कच्चा आम 50 रूपए किलो 20-30 रूपए




