हत्या की वारदात से उठा पर्दा,2 गिरफ़्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सिरगिट्टी क्षेत्र के कन्या शाला के पीछे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है.पुरानी रंजिस के चलते बन्नाक चौक निवासी राजा और सोनू ने शिव नायक को मौत के घाट उतारा था.
बताया जा रहा है की दोनों आरोपी और मृतक नशे के आदि है जों आपस मे दोस्त थे.लेकिन इनके बीच किसी बात को लेकर कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था. दोनों आरोपियों ने रविवार सोमवार की दरमियानी रात शिव नायक पर पहले तो चाकू से वार किया फिर बाइक के कलच वायर से गला दबा दिया.मामले मे पुलिस ने पहले तो मृतक की जानकारी जुटाई, फिर आरोपियों के गिरेबा तक पहुंची.
एक हफ्ते मे यह दूसरी वारदात:-सिरगिट्टी क्षेत्र मे बीते एक हफ्ते मे यह दूसरी वारदात है.दुर्गा आयल मिल के पीछे पि संतोष कुली का शव मिला था.इस मामले मे भी पुलिस जाँच कार्यवाही मे जुटी है.




