विधायक सुशांत शुक्ला ने वार्ड-50 को दी विकास की सौगात, 20 लाख की सड़क निर्माण का भूमिपूजन

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास कार्यों की कड़ी में बिलासपुर के वार्ड नंबर 50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर, ओम विहार में नवीन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। करीब 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा, वार्ड पार्षद जय वाधवानी, मंडल अध्यक्ष हरिओम कश्यप, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और सरकार की प्राथमिकता है कि हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ हों।
वहीं वार्ड पार्षद जय वाधवानी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र को नगर निगम में तो शामिल कर लिया, लेकिन विकास कार्यों की अनदेखी की। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने सभी वार्डों को स्मार्ट बनाने का संकल्प लिया है और विकास कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित वार्डवासियों ने भाजपा सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “भाजपा जो कहती है, वही करती है।” सड़क निर्माण का वादा समय से पहले पूरा होने से वार्ड में खुशी का माहौल है और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।




