रायपुर

बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने जुटी दमकल की टीम

रायपुर – खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। घटना स्थल के पास आवासीय इलाका होने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।

Advertisement

खमतराई थाना क्षेत्र के बग्गा मशीनरी के बगल में स्थित बैटरी बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था।

Advertisement

 

सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी आग पर काबू पाने के लिए जुटी हुई हैं। फैक्ट्री के पास आबादी वाला इलाका होने की वजह से लोगों में दहशत फैल गई है।

 

आग लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि फैक्ट्री परिसर में रखी पुरानी बैटरियों के कबाड़ में किसी अज्ञात कारण से आग लगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आग किसी साजिश के तहत भी लगाई जा सकती है।फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

 

Related Articles

Back to top button