छत्तीसगढ़
VIDEO : बस्तर संभाग बाढ़ की चपेट में, कई जिलों का संपर्क टूटा, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में पिछले 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने बस्तर संभाग को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, सुकमा, गीदम, दंतेवाड़ा और जगदलपुर जैसे इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई पुल डूब गए हैं, जिससे राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। तेज बारिश की वजह से कई गांव जलमग्न हो गए हैं।
स्थिति गंभीर देखते हुए सरकार ने हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है और राहत शिविरों में भोजन व आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।




