रायपुर
पेड़ से टकराकर पलटा स्कूल बस….

रायपुर के विधानसभा रोड पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कृष्णा पब्लिक स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे के वक्त बस में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
यह घटना तब हुई जब बस बच्चों को लेने स्कूल जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे इलाके में जाम की स्थिति बन गई।
हादसे के वक्त बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल रही है और ट्रैफिक को सुचारु किया जा रहा है।




