बिलासपुर

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा का झांसा, 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला से 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता को आरोपी गोविंद कुमार ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने चार किस्तों में करीब 2 लाख रुपये लेकर वापस नहीं किए।

Advertisement

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि इस तरह के लालच में आकर किसी को भी पैसा न दें और सतर्क रहें।

Advertisement

Related Articles

Back to top button