बिलासपुर
जब्त किये गए शराब पर चला बुलडोजर….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 थानों से जब्त की गई शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया। अभियान की अगुवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने की।
अवैध शराब के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें थाना प्रभारियों की मौजूदगी में शराब नष्ट की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अभियानों से जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।




