रायपुर

पार्क में कंकाल मिलने से हड़कंप, लापता व्यक्ति की हुई पहचान

राजधानी रायपुर के मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान एक माह से लापता व्यक्ति के रूप में की गई है।

Advertisement

मृतक की पहचान दिलीप के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक महीने पहले विधानसभा थाना में दर्ज कराई गई थी।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, स्थानीय थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button