देश

नीतीश के सामने ही जेडीयू मीटिंग में लड़ गए ललन सिंह और अशोक चौधरी, जानिए क्यों?

(शशि कोन्हेर) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार के बेहद करीबी व जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के बीच नोंकझोंक होने की बात सामने आई है। जिस दौरान दोनों नेताओं के बीच बहस चल रही थी।

उस समय खुद नीतीश कुमार भी वहां मौजूद थे, लेकिन वह बिना कुछ बोले ही वहां से निकल गए। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेडीयू की बैठक खत्म होने के बाद जब सभी नेता बाहर निकल रहे थे तो ललन सिंह ने अशोक चौधरी को रुकने के लिए बोला।

ललन सिंह ने अशोक चौधरी से कहा कि आप बार-बार जमुई और बरबीघा क्यों जा रहे हैं? ललन सिंह का कहना था कि जब अशोक चौधरी को जमुई के प्रभारी मंत्री पद से हटाया जा चुका है फिर भी वे बार-बार जमुई क्यों जा रहे हैं। बस यही बात पर अशोक चौधरी को नागवार गुजरी। उन्होंने ललन सिंह से साफ कह दिया कि आप मुझसे इस तरह के सवाल नहीं कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पास एक विधायक ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर ललन सिंह ने अशोक चौधरी से पूछा कि आप जमुई या बरबीघा किससे पूछकर जाते हैं। इस अशोक चौधरी ने कहा कि आप कौन हैं?

इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बहस हो गई। बैठक के बाद ललन सिंह ने अशोक चौधरी को कहा कि वह जमुई और बरबीघा की राजनीति में बार-बार दखल ना दें। बरबीघा के विधायक सुदर्शन ने भी पार्टी नेतृत्व से मंत्री अशोक चौधरी की शिकायत की है।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी ये दोनों ही नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं लेकिन कुछ दिनों से अशोक चौधरी के प्रति नीतीश कुमार का प्यार कुछ ज्यादा ही उमड़ रहा है, तभी तो नीतीश जी कभी अशोक चौधरी को गले लगाते हैं तो कभी उनके सिर पर हाथ रख देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button