छत्तीसगढ़

कोटा पुलिस ने नाबालिग लड़की को अगवा कर बलात्कार करने के आरोपी को प्रयागराज में धर दबोचा

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  29 मार्च 2022 को प्रार्थी के द्वारा कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी 27-28 मार्च की दरमियानी रात उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

इसकी रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी की खोजबीन कोटा पुलिस के द्वारा की जा रही थी।

इस दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन प्रयागराज उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली। तब वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने प्रयागराज जाकर आरोपी संजू साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश चंद्र उपनिरीक्षक श्यामलाल गढ़ेवाल, सहायक उपनिरीक्षक ओमकार बंजारे महिला आरक्षण योग्यता आरक्षक भूप सिंह और सुनील पटेल का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button