छत्तीसगढ़

जानिए DA क्या है..? और क्यों हड़ताल कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारी…?

DA क्या है और इसके लिए आंदोलन क्यो हो रहा है..?
👉उत्तर- मंहगाई भत्ता ही DA है, जो केंद्र और राज्य कर्मचारियों को वर्ष में हर छमाही,दो बार मिलता है। प्रत्येक राज्य को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता देने की अनिवार्यता होती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विगत 3 वर्ष से राज्य कर्मचारियों को केंद्र के बराबर DA नही दिया गया है।जिसके कारण छ्ग के प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिमाह 4000 से 14000 तक नुकसान उठाना पड़ रहा है,इस कारण प्रदेश के समस्त विभाग के कर्मचारी 25 जुलाई से आंदोलन पर जा रहे हैं, उल्लेखनीय है कि DA जैसे अपने अधिकार को भी छ्ग के कर्मचारियों को इतिहास में पहली बार आन्दोलन करके मांगना पड़ रहा है क्योंकि यह बिन मांगे ही सरकार को जिम्मेदारी पूर्वक देना होता है,जो छ्ग सरकार नही कर पाई है।

केंद्र और छत्तीसगढ़ के DA में कितना अंतर है?
👉उत्तर- केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 34%DA मिलता है जबकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मात्र 22% मिल रहा है। केंद्र से 12%पीछे

HRA की मांग क्या है..?
👉उत्तर- HRA मतलब गृहभाड़ा भत्ता है जो छत्तीसगढ़ में वर्षों पुरानी छठवें वेतनमान के अनुरूप ही दिया जा रहा है जबकि केंद्र व अन्य राज्य अपने कर्मचारियों को सातवे वेतनमान के अनुरूप प्रदान करता है। छ्गHRA सातवे वेतनमान के अनुरूप नही देने से छ्ग के कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

क्या केवल शिक्षक ही हड़ताल पर हैं?
👉उत्तर – नही ,छ्ग के सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन पर हैं,क्योंकि DA और HRA सभी कर्मचारियों का अधिकार है। (साभार – अनिल साखरे “पत्रकार”)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button