Uncategorized

जानिए..किस मुस्लिम देश में नूपुर शर्मा के मामले में प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार कर देश निकाले का दिया गया
आदेश

(शशि कोन्हेर) : कुवैत में जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा मामले में प्रदर्शन करने वाले फहहील क्षेत्र से प्रवासियों को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि उन्हें कुवैत से निर्वासित कर दिया जाएगा।

उन्होंने देश के कानून का उल्लंघन किया है। कुवैत के कानून के अनुसार यहां प्रवासी धरना या प्रदर्शन नहीं कर सकते।

अल राय की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने और उन्हें उनके देशों में वापस भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही कुवैत में उनके फिर से प्रवेश करने पर स्थायी प्रतिबंध भी लगा दिया जाएगा।

अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कुवैत में सभी प्रवासियों को यहां के कानूनों का सम्मान करना चाहिए और किसी भी प्रकार के प्रदर्शनों में भाग नहीं लेना चाहिए।

कुवैत में प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों में भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमान शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस इन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर निर्वासन केंद्र भेजेगी। वहां से उन्हें उनके देशों में भेज दिया जाएगा। उनका वीजा भी रद कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button