छत्तीसगढ़

सराफा एसोसिएशन के चुनाव में कमल सोनी बने अध्यक्ष, सभी सराफा व्यापारियों और संजय दुबे ने दी बधाई

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ है। इस चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से मारवाड़ी लाइन में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव को लेकर सराफा व्यपारियो में उत्साह का माहौल था।
चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार शाह, छेदी लाल सराफ,दिलीप खंडेलवाल और विजय कुमार गुप्ता की मौजूदगी में शांति पूर्वक मतदान कराया गया। सराफा एसोसिएशन का चुनाव हर 3 वर्षों में होता है।

और हर बार सराफा व्यापारियों में इसे लेकर काफी उत्साह रहता है। बहरहाल आज हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी नारायण सोनी और कमल सोनी के बीच सीधा संघर्ष था। कुल 205 वोट इस मतदान में पड़े जिसमें से एक वोट रिजेक्ट हुआ। इस मतदान में चुनाव में कमल सोनी को 163 वोट और लक्ष्मी नारायण सोनी को 39 वोट मिला। कमल सोनी को अध्यक्ष पद पर विजई घोषित कर दिया गया। चुनाव जीतने के बाद सराफा व्यापारियों के साथ विजयी प्रत्याशी ने सभी की दुकानों में जाकर इस चुनाव में सहयोग और समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा व्यापार को सुगम और सुरक्षित रखना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। यहां के व्यापारियों को खरीदी के लिए कम से कम रायपुर जाना पड़े। वही आसपास के सराफा व्यापारी हमारे यहां ज्यादा से ज्यादा खरीदी करने आए। आसपास से खरीदी करने के लिए आने वाले व्यापारियों की सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था भी हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं। शहर के सबसे पुराने सोने चांदी के व्यापारी पंडित चितानी प्रसाद मितानी प्रसाद दुबे के पारिवारिक सदस्य संजय दुबे ने कमल सोनी को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button