विदेश

गाजा में हमास के 10 खूंखार आतंकी को इजरायली सेना ने हमले में किया ढेर

इजरायली सेना को गाजा में एक और बड़ी सफलता मिली है। आईडीएफ ने गाजा में हमास सैन्य खुफिया विभाग के डिप्टी हेड सिम महमूद यूसुफ अबू अलखैर समेत 10 बड़े आतंकवादियों को एक हमले में ढेर कर दिया है। इजरायली सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हमास की बुरेज बटालियन में सैन्य खुफिया विभाग का डिप्टी हेड सिम महमूद यूसुफ अबू अलखैर मारा गया। उसे उत्तरी गाजा में आईडीएफ ने हमले में मार गिराया।

Advertisement

आईडीएफ ने एक्स पर बताया कि इस हमले में 10 से अधिक आतंकवादी मारे गए। जबकि 20 से ज्यादा सैन्य ढांचों को ध्वस्त किया गया। आईडीएफ ने कहा कि गाजा सिटी में IDF बलों ने अपने अभियान का विस्तार जारी रखा है, जबकि खान यूनिस और रफ़ा में भी सेना आतंकवादी खतरों के खिलाफ सक्रिय अभियान चला रही है।

Advertisement

 

एक अन्य अभियान में आईडीएफ ने आईएसए की खुफिया जानकारी के आधार पर रामल्लाह में एक सशस्त्र आतंकवादी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया, जो पिछले हफ्ते नआमा क्षेत्र से इज़रायली क्षेत्र की ओर रॉकेट दागने का प्रयास कर रहे थे। इस ऑपरेशन के दौरान 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दर्जनों रॉकेट, विस्फोटक और एक रॉकेट निर्माण कार्यशाला बरामद हुई। बरामद किए गए रॉकेट और विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया और संदिग्धों को पूछताछ के लिए आईएसए के हवाले किया गया। आईडीएफ ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button