विदेश

स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज, पेरिस ओलिंपिक में भारत को तीसरा मेडल

Advertisement

पेरिस ओलिंपिक में शुक्रवार को भारत में तीसरा मेडल मिल गया। शूटर स्वप्निल कुसाले ने भारत को पेरिस ओलिंपिक में तीसरा ब्रॉन्ज मेडल जिताया। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में ये पदक जीता है। अपना पहला ओलिंपिक खेल रहे भारत के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीता। क्वालीफिकेशन में सातवें नंबर पर रहे स्वप्निल ने 451 . 4 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

स्वप्निल कुसले 2015 में कुवैत में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। इसके अलावा स्वप्निल तुगलकाबाद में 59वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग और चेन सिंह जैसे बड़े शूटर्स को हराकर जीत हासिल कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button